लोकसभा चुनाव 2024 : राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर BJP (भाजपा) की पहली सूची जारी, यहां देखे

newsrna.in

Loksabha elections 2024 : 29 फरवरी को 2024 को बीजेपी ने लोकसभा चुनावों (Loksabha elections) के लिए राजस्थान की लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की पहली सूची( First List) जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने 29 फरवरी, शनिवार को हुई बैठक के बाद BJP ने 17 राज्य के 155 उम्मीदवारो को सूची की घोषणा की। जिसमे बीजेपी के बड़े चेहरे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उम्मीदवार हो सकती हैं। पहली सूची में राजस्थान की 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।

BJP Candidate 1st List

Rajasthan Loksabha Elections 2024 Candidate List : Overview

राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशीयो को सूची

नीचे दी गई सूची में राजस्थान लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव लड़ने वाले भाजपा के 15 उम्मीदवारो की सूची दी गई है।

लोकसभा सीटप्रत्याशी
1. कोटा-बूंदीओम बिरला
2. बीकानेरअर्जुन राम मेघवाल
3. जोधपुरगजेंद्र सिंह शेखावत
4. चूरूदेवेंद्र झाझड़िया
5. सीकरस्वामी सुमेधानंद सरस्वती
6. अलवरभूपेंद्र यादव
7. भरतपुररामस्वरूप कोली
8. नागौरज्योति मिर्धा
9. पालीपीपी चौधरी
10. बाड़मेरकैलाश चौधरी
11. जालोर- सिरोहीलंबा राम चौधरी
12. बांसवाड़ामहेंद्रजीत सिंह मालवीय
13. चित्तौड़गढ़सीपी जोशी
14. झालावाड़-बारांदुष्यंत सिंह
14. उदयपुरमन्नालाल रावत

कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट

भाजपा ने कांग्रेस से आए दो नेताओं को टिकट दिया है। जिसमें

- Advertisement -
  1. नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा और डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है। ज्योति मिर्धा इस बार 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आई थीं। और
  2. डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को टिकट दिया गया है।मालवीय कुछ दिन पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुऐ हैं।

5 सांसदों के टिकट काटे

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 5 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। जिसमे से –

  1. बांसवाड़ा लोकसभा सीट (ST) से कनकमल कटारा की जगह महेंद्र जीत सिंह मालवीय को टिकट दिया है।
  2. भरतपुर लोकसभा सीट (Sc) से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली को टिकट दिया है।
  3. चूरू लोकसभा सीट से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरा ओलिंपियन देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है।
  4. जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
  5. उदयपुर लोकसभा सीट (ST) रिजर्व सीट से अर्जुनलाल मीणा की जगह मन्नालाल रावत को प्रत्याशी घोषित किया है।
Share This Article
Leave a comment