मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ रहे है रोहित शर्मा जानिये क्या है वजह

newsrna.in

वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आराम कर रहे है इसके बाद अब आईपीएल 2024 की खबरे आना शुरू हो गयी है क्योकि आने वाले महीने 19 दिसम्बर को दुबई में इसके ऑक्शन होने वाले है , और अब मुंबई इंडियंस की तरफ से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को जिन्होंने टीम को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी नाम दिलाई है अब खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस अब रिलीज कर सकती है ?

क्यों है रोहित आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तान

खबरों की माने तो मुंबई इंडियंस रोहित के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी टीम से रिलीज रही है , बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों एक दूसरे की टीमों में एक्सचेंज हो सकते है मतलब रोहित गुजरात टीम में और हार्दिक मुंबई टीम में जा सकते है हार्दिक पिछले 2 सीजन से गुजरात की कप्तानी कर रहे है पर इससे पहले वो मुंबई की टीम का हिस्सा थे।

ROHIT SHARMA
मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ रहे है रोहित शर्मा जानिये क्या है वजह 5


मुंबई की फ़्रेंचाइज़ वापिस से हार्दिक को टीम में लेना चाहती है और अगर रोहित को रिलीज किया जाता है तो डेफिनेटली मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांडया को ही बनाया जाएगा। अगर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़ते है तो फैंस बहुत निराश होंगे। रोहित मुंबई के लिए बहुत सालो से खेल रहे है उनकी कप्तानी में मुंबई सबसे ज्यादा बार आईपीएल ख़िताब को अपने नाम करने वाली टीम है मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब अपने नाम किया है रोहित आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक है।

क्या है वजह रोहित को रिलीज करने की

हार्दिक पांडया और कई और खिलाड़ियों ने जब से टीम से बाहर हुई उसके बाद मुंबई टीम पहले जैसी टीम नहीं रही इसके बाद 2020 टीम का हाल बुरा हो गया पर इसके बावजूद भी टीम ने 2023 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

- Advertisement -

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया है उन्होंने इस दौरान एक अच्छे कप्तान का रोल भी भखूबी निभाया है इसके बावजूद भी ऐसी खबरे सामने आ रही है इसके अलावा बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा अब इंटरनैशनल T20I से सन्यास भी ले रहे है ऐसी खबरे भी सामने आ रही है। वही आईपीएल की बात करे तो पिछले कुछ सीज़न्स में रोहित शर्मा ने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है ये भी वजह हो सकती है।

ये तो बस खबरे है इनमे अभी कितनी सच्चाई है ये तो हमे ऑक्शन के बाद ही पता चलेगा। पर अगर रोहित को टीम से रिलीज किया जाता है तो इससे फैंस काफी नाराज होंगे क्योकि जो आज मुंबई इंडियंस इतने ख़िताब जीती है वो केवल रोहित शर्मा की बदौलत है इन्होने ही मुंबई को सबसे पहले चैंपियन बनाया था।



Share This Article
Leave a comment